इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 188 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 189 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 188 रन बना सकीं.
...