दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2021 के 25वें मुकाबले में दील्ली की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को सात विकेट से शिकस्त दी. कोलकाता की टीम आज के मुकाबले में एक बार भी विपक्षी टीम को टक्कर देती हुई नजर नहीं आई. केकेआर आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी तरह 154 रन बनाने में कामयाब रही.
...