इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. दोनों टीमों में केएल राहुल, अक्षर पटेल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.
...