इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 37 रन के स्कोर पर टीम के चार घातक बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दूबे ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 96 रन तक लेकर गए.
...