दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन अब तक तीन मुकाबलों में दो जीत मिली है और टीम अच्छी लय में नजर आ रही है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने तीनों मैच गंवाए हैं और टीम वापसी की कोशिश में जुटी हुई है. बल्लेबाजी में केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
...