इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अब तक संघर्ष करती नजर आई है और उसे अपने तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम संतुलित नजर आ रही है और उसने तीन में से दो मैच जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया है.
...