इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 3 अप्रैल को होगा. चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी.
...