वहीं पंजाब किंग्स का हाल भी कुछ इसी तरह का है. पंजाब किंग्स ने भी अब तक छह मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 मैचों में जीत मिली है और वो पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स दोनों ही जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी. ऐसे में एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद है.
...