हाल ही में चरिथ असलंका की अगुवाई में श्रीलंका टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती है. ऐसे में श्रीलंका की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई होगी. इसी तरह बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में अपने पहले मुकाबले में हांगकांग को 7 विकेट से हराकर विजयी आगाज किया है. बांग्लादेश टी-20 क्रिकेट में कमाल के फॉर्म में है.
...