लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 15 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. बांग्लादेश की पूरी टीम 23.3 ओवर में महज 114 रनों पर ढ़ेर हो गई. बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास ने सबसे ज्यादा 41 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान लिटन दास ने 33 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए. लिटन दास के अलावा तौहीद हृदयोय ने 28 रन बटोरे.
...