बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी20 सीरीज़ की शानदार शुरुआत करते हुए पहला मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया है. टीम के कप्तान लिटन दास ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. इससे पहले गेंदबाजी में तस्कीन अहमद छा गए, जिन्होंने घातक स्पेल डालते हुए चार विकेट झटके और नीदरलैंड्स को 20 ओवर में केवल 136 रन पर रोक दिया था. यह प्रदर्शन बांग्लादेश के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हुआ.
...