बांग्लादेश ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली. आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी, लेकिन टीम बांग्लादेश के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं पाई और 19.5 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में बांग्लादेश ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए 13.4 ओवर में 119/2 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया
...