एसीसी मैन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. 12 लीग मैचों के बाद अब टूर्नामेंट को अपने चार सेमीफाइनल टीमें मिल चुकी हैं. पहले सेमीफाइनल में भारत ए का सामना बांग्लादेश ए से होगा. तो वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ए का सामना पाकिस्तान ए से होगा. जितेश शर्मा की अगुवाई में टूर्नामेंट खेल रही भारतीय टीम के पास फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका होगा.
...