भारतीय टीम पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से जेमिमा रोड्रिगेज ने 84 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 35 रन का योगदान दिया. काश्वी गौतम ने 34 रन की नाबाद पारी खेली. मेजबान टीम की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट निकाले. 2 विकेट डार्सी ब्राउन के हाथ लगे.
...