भारत महिला टीम की बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और काश्वी गौतम को अहम भूमिका निभानी होगी. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम शानदार फॉर्म में है और उनकी बल्लेबाजी यूनिट में बेथ मूनी, एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.
...