दूसरी तरफ भारत महिला टीम की बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा गेंदबाजी में टीम के लिए अहम साबित हो सकती हैं. वाका की पिच पारंपरिक रूप से तेज और उछाल वाली मानी जाती है, जिससे तेज गेंदबाजों को नई गेंद से काफी मदद मिल सकती है.
...