ऑस्ट्रेलिया महिला टीम टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ हमेशा से मजबूत रही है. खास बात यह है कि भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ कोई भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीता है. ऐसे में पर्थ के वाका ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस डे-नाइट टेस्ट में मेजबान टीम का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा रहा है. हालांकि साल 2023 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आखिरी टेस्ट में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर इतिहास रचा था.
...