इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 46 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 168 रन बनाने थे.
...