इंग्लैंड की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 26 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए. इस बीच बेन डकेट के बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला. बेन डकेट की स्ट्राइक रेट 130.77 की रही. इस दौरान बेन डकेट ने अपने टेस्ट करियर में तीन हजार रन भी पूरे कर लिए. अब तक बेन डकेट ने 42 मुकाबले खेले हैं और इसकी 78 पारियों में 40.06 की औसत से 3,005 रन बनाए हैं.
...