मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट के दोनों दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 152 रन पर समाप्त हुई थी. जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 110 रन ही बना पाई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से दूसरी पारी में निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. पूरी टीम महज 35वें ओवर में ही 132 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.
...