मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 152 रन पर समाप्त हुई थी. जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 110 रन ही बना पाई. पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 46 रन की बढ़त ले ली है. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में एक ओवर में बिना विकेट गवाएं चार रन बना लिए हैं.
...