ऑस्ट्रेलिया की टीम में ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा जैसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं. अगर मिचेल मार्श फिट रहते हैं तो टीम संयोजन में बदलाव हो सकता है और मैक्सवेल को बाहर बैठना पड़ सकता है. दूसरी ओर श्रीलंका की टीम में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, महीश थीक्षाना और मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते नजर आएंगे.
...