ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 66.5 ओवर में 286 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कमजोर रही लेकिन मध्यक्रम में एलेक्स कैरी (63 रन) और ब्यू वेबस्टर (60 रन) ने पारी को संभाला. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर से रोकने में अहम भूमिका निभाई.
...