एशिया कप 2025 फाइनल से पहले, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ अपनी आक्रामकता कम नहीं करेगी. यह बयान तब आया है जब पिछले मैच में भड़काऊ इशारों के लिए ICC दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा चुका है. फाइनल में 'नो-हैंडशेक' और ट्रॉफी समारोह को लेकर भी विवाद की आशंका जताई जा रही है.
...