पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) को लगता है कि भारत (India) एशिया कप ग्रुप ए में पाकिस्तान के खिलाफ मैच हारने की पूरी कोशिश कर रहा था, लेकिन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें 148 रनों के लक्ष्य हासिल करने में मदद की. पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक मैच में पांच विकेट से जीत दिलाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर तीन विकेट भी लिए.
...