अर्शदीप सिंह पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं. भारत के लिए टी20आई क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले अर्शदीप पहले खिलाड़ी हैं. उन्होंने ओमान के बल्लेबाज़ विनायक शुक्ला को शून्य पर आउट कर अपना 100वां विकेट पूरा किया. यह पल भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है.
...