बांग्लादेश क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा फिलहाल अनिश्चितता के घेरे में है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अब तक पाकिस्तान दौरे को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया है. हालांकि, बीसीबी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी टीम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने जरूर जाएगी.
...