⚡Virat Kohli Instagram: डीएक्टिवेशन की अफवाहों के बाद विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से हुआ एक्टिव, फिर भी सस्पेंस बरकरार
By Anita Ram
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 जनवरी की रात रहस्यमयी तरीके से गायब होने के बाद शुक्रवार सुबह बहाल हो गया. इस दौरान उनके भाई विकास कोहली का अकाउंट भी निष्क्रिय पाया गया, जिससे फैंस के बीच अटकलों का बाजार गर्म है.