केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को अहमदाबाद के वीर सावरकर खेल परिसर में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया. राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा, "यह चैंपियनशिप अहमदाबाद के प्रांगण में शुरू हो रही है. इस तरह के आयोजन देश के उभरते हुए एथलीटों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेंगे और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करेंगे.
...