⚡नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई भी टोक्यो पैरालंपिक में मेडल की रेस में
By Dinesh Dubey
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी सुहास एल यथिराज (Suhas LY) टोक्यो पैरालंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. सूबे में उनकी छवि एक तेज तर्रार डीएम के तौर पर है, जबकि वह बैडमिंटन के भी शानदार खिलाड़ी है.