भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 41 रन से हरा दिया. भारतीय टीम की जीत के हीरो बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे. शर्मा ने 37 गेंद पर 75 रन की पारी खेली थी. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, "मैंने अपनी टीम के लिए काम पूरा किया.
...