इंटर मियामी सीएफ के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने 2025 एमएलएस गोल्डन बूट का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस सीजन 29 गोल दागकर मेसी लीग के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं. यह इंटर मियामी के साथ उनका दूसरा पूरा सीजन है. मेसी ने गोल के साथ-साथ 19 असिस्ट भी किए हैं. वह एलएएफसी के डेनिस बोंगा (24 गोल) और नैशविले एससी के सैम सरिज (24 गोल) को पीछे छोड़ चुके हैं.
...