दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के एक फोटोग्राफर टिम्मी मोजर ने इस सप्ताह के शुरुआत में लायन और सफारी पार्त में अपनी प्रेमिका टेजी स्क्रिवन के साथ माउंटेन बाइकिंग की और इस दौरान उन्हें ऐसा अनुभव हुआ, जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे. दरअसल, जब वह वन्यजीव संरक्षण के बाड़े में घूम रहे थे, तभी उनके सामने अचानक एक जिराफ आ गया. जिराफ कुछ देर तक टिम्मी को सूंघता रहा, जिसे देख उनकी हालत खराब हो गई.
...