इंटरनेट पर खाने की चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट्स के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. जिसमें कुछ पसंद आते हैं तो कुछ डिजास्टर साबित होते हैं. चाय के साथ एक्पेरिमेंट्स का एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. मुंबई की एक फ़ूड ब्लॉगर ने चाय-बिस्किट पॉप्सिकल की अपनी रेसिपी से इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों और फ़ॉलोवर्स को प्रभावित किया है.
...