एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी झील में गिर जाता है तो उसकी जान बचाने के लिए हाथियों का पूरा झुंड पहुंच जाता है. यह वीडियो तेजी से इंटरनेट के चक्कर लगा रहा है. इस वीडियो को याशर अली नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अब तक 41.9k व्यूज मिल चुके हैं.
...