हैदराबाद की एक महिला का देर रात साइकिल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिससे शहर के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत तारीफ हो रही है. वायरल क्लिप में यह महिला रात के करीब 2 बजे एक ग्रुप के साथ एक खास साइकिलिंग रास्ते पर साइकिल चलाती हुई दिख रही है और इस अनुभव पर अपनी खुशी और हैरानी जाहिर कर रही है.
...