⚡VIDEO: इंदौर में खौफनाक हादसा, बालकनी में कपड़े सुखाते समय असंतुलित होकर पहली मंजिल से गिरी महिला; CCTV में कैद हुई घटना
By Anita Ram
इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय महिला कपड़े सुखाते समय अपना संतुलन खो बैठी और पहली मंजिल की बालकनी से सीधे नीचे गिर गई. पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.