देश में गाय-बैलों की तस्करी से जुड़े मामले अक्सर सामने आते रहे हैं. जिसमें लोगों को पुलिस ने कई बार पकड़ा भी है. साथ ही यह मामला समय-समय पर सियासी बयानबाजी का केंद्र बनता रहा है. कई बार ऐसी भी घटनाएं हुई हैं जब जानवरों की तस्करी के शक में लोगों के साथ मारपीट भी की गई है. इसी बीच यूपी के मथुरा से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां लोगों ने गाय और बैल की बारात निकाली है और उनकी शादी भी कराई.
...