केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्विटर हैंडल से तेंदुए की एक तस्वीर पोस्ट करके गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में तैनात महिला गार्ड रसिला वधेर की तारीफ की है. उन्होंने लिखा है- इस तेजस्वी तस्वीर को रसिला वधेर ने क्लिक किया था, जो गिर की पहली महिला गार्ड हैं और उन्होंने अपनी सेवा के दौरान 100 से अधिक जंगली जानवरों को बचाया है.
...