यूनाइटेड किंगडम में रह रहे 27 वर्षीय एक भारतीय नागरिक, प्रवण भट्ट, पर एक नाबालिग लड़की को ऑनलाइन बहलाने-फुसलाने का प्रयास करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया है, जिसमें कुछ स्थानीय लोगों द्वारा उस व्यक्ति से पूछताछ करते हुए दिखाया गया है. आरोपी छात्र वीजा पर ब्रिटेन आया था और वर्तमान में पोस्ट-स्टडी वीजा पर वहां रह रहा था। हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या औपचारिक आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है.
...