⚡मुरादाबाद पुलिस के दो सिपाहियों ने हार्ट अटैक से तड़पते व्यक्ति को दिया सीपीआर. बचाई जान
By Shivaji Mishra
यूपी के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार दोपहर एक भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला. यहां एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आया और वहां ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाहियों ने बिना देर किए उसे सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली.