⚡Surat Police: ठगी करने वाले आरोपी को सूरत पुलिस ने किया गिरफ्तार, जागरुकता के लिए जारी किया डेमो वीडियो
By Anita Ram
सूरत पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार करने के बाद आम जनता को जागरूक करने के लिए एक विशेष डेमो वीडियो जारी किया है. इस वीडियो के माध्यम से पुलिस ने लोगों को राह चलते अजनबियों से सावधान रहने और धोखाधड़ी के तरीकों को पहचानने की अपील की है.