आइसलैंड के रेक्जेनस प्रायद्वीप में फगराडल्स पहाड़ पर मौजूद ज्वालामुखी करीब 800 साल बाद फट गया और लावा उगलने लगा. ज्वालामुखी से निकलते लावा ने आसमान को मीलों तक लाल कर दिया. यह ज्वालामुखी राजधानी रेक्जाविक से लगभग 30 किमी दक्षिण-पश्चिम में है. इस घटना के अद्भुत नजारे को ड्रोन कैमरे ने बेहद करीब से कैद किया है, जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है.
...