सांप का नाम सुनते ही कई लोगों का डर के मारे बुरा हाल हो जाता है, ऐसे में अगर किसी सांप से पाला पड़ ही जाए तो फिर क्या कहना? सोशल मीडिया पर एक अजगर का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजगर सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही कार पर अटैक कर देता है, उसके बाद जो होता है वो यकीनन हैरान करने वाला है. इस वीडियो को यूट्यूब चैनल लेटेस्ट साइटिंग्स ने शेयर किया है.
...