वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर अलग-अलग स्टाइल में मास्क लगा रहा है. बंदर के हाथ में काले रंग का मास्क दिखाई दे रहा है और वह उस मास्क को कभी अपनी नाक पर, कभी अपनी आंख और कभी अपने मुंह पर लगाता है. वहीं वो कभी अपने हाथ में मास्क लेकर यहां-वहां चलने लगता है. मास्क लिए बंदर का क्यूट अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
...