नन्हे हाथी का एक पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कीचड़ में फंसे नन्हे हाथी को रेस्क्यू करने के बाद एक शख्स उसे अपने कंधों पर उठाकर दौड़ लगाता है, ताकि वो नन्हे बच्चे को उसके झुंड से मिला सके. कंधे पर नन्हे हाथी को उठाकर ले जाते शख्स का माम पलानीचामी शरदकुमार है, जो तमिलनाडु में एक फॉरेस्ट गार्ड हैं.
...