सोशल मीडिया पर नकली शेर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स शेर की तरह कपड़े पहनकर जापान के एक चिड़ियाघर में घूम रहा है और वहीं मौजूद असली शेर उसे देख रहे हैं. दरअसल, शेरों के भागने की प्रक्रिया को समझाने के लिए इस चिड़ियाघर में सेफ्टी ड्रिल कराया गया, जिसका पुराना वीडियो एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है.
...