सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच फंस जाता है. दो अलग-अलग ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेनों के बीच फंसे घोड़े को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश फाख्ता हो रहे हैं. हालांकि इस दौरान घोड़ा अपनी सूझबूझ से काम लेता है और लगातार दौड़ते हुए अपनी जान बचाने में कामयाब होता है.
...