सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी अपनी मां से बिछड़ गया और उसे मां हथिनी से मिलाने के लिए वनकर्मी उसे अपने साथ ले गए. बताया जाता है कि यह बच्चा जंगल में अकेला घायल अवस्था में मिला था, जिसके बाद वनकर्मियों ने उसका इलाज कराया और खोए हुए परिवार से उसे दोबारा मिलाने में मदद भी की.
...