इमरान खान की करीबी मानी जाने वाली डॉक्टर फिरदौस आशिक अवान ने लाइव टीवी शो के दौरान बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी के सांसद कादिर मंडोखेल को टीवी शो के दौरान जोरदार थप्पड़ मार दिया. उन्होंने पहले तो कादिर मंडोखेल की कॉलर पकड़ ली और फिर उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मार दिया. इस घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
...